भारत विकास परिषद की आईपैक्स शाखा द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित
NEWS1UP
संवाददाता
नई दिल्ली। भारत विकास परिषद की आईपैक्स शाखा द्वारा गाजीपुर स्थित महर्षि दयानंद गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों ने गौ माताओं, बछड़ों एवं नंदी को अपने हाथों से हरा चारा एवं आहार खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने भारतीय संस्कृति में गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे मानवता, करुणा और सेवा भावना का प्रतीक बताया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह सेवा भाव और सामाजिक सरोकारों से ओतप्रोत रहा।
नन्हे बच्चों युवान, आराध्या एवं अक्षया ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने छोटे-छोटे हाथों से गौ माताओं को आहार खिलाया। इस सेवा कार्य में सहभागी सदस्यों ने न केवल गौ सेवा का का सन्देश दिया बल्कि समाज में सहयोग, संस्कार और समर्पण का संदेश भी प्रसारित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र मोहन, अजय सिंघल, अनिल कुमार गुप्ता, सीमा गुप्ता, राम निवास, धीरेन्द्र जोशी, वरुण गोयल, अनिल कुमार, प्रवीण जैन, मनोज अग्रवाल, अशोक गोयल, पंकज गुप्ता, शिव कुमार, अनुराग सिंघल, राजीव गुप्ता एवं सचिन सक्सेना सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
