दादरी बन रहा देश का सबसे बड़ा मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स हब

0

Ai image

फ्रेट कॉरिडोर, जेवर एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे नेटवर्क से उत्तर भारत की सप्लाई चेन को मिल रही नई रफ्तार

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

दादरी/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में तेजी से विकसित हो रहा मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क अब दादरी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित एक्सप्रेसवे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और एयर कार्गो नेटवर्क के बीच दादरी उत्तर भारत की सप्लाई चेन और वेयरहाउसिंग गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।

दादरी में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत से विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का प्रमुख जंक्शन होगा। यहां रेल, सड़क और एयर कार्गो नेटवर्क को एक साथ जोड़ने की तैयारी की जा रही है, जिससे कंटेनर मूवमेंट और माल परिवहन तेज होगा।

यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी ने दादरी की रणनीतिक अहमियत और बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यहां वेयरहाउसिंग, कोल्ड स्टोरेज और ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बड़े निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी।

प्रदेश सरकार की ‘निवेश मित्रसिंगल विंडो प्रणाली और डिजिटल अनुमोदन व्यवस्था से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। यही कारण है कि लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग सेक्टर में लगातार बड़े निवेश प्रस्ताव आ रहे हैं।

लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में हुए इन सुधारों का असर राष्ट्रीय स्तर पर भी दिखाई दिया है। प्रतिष्ठित “लीड्स 2025” रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश को “एग्जम्पलर” श्रेणी में स्थान मिला है, जो प्रदेश को देश के उभरते सप्लाई चेन और औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!