[t4b-ticker]

बुलंदशहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 2 की मौत, 1 गंभीर

0
S

NEWS1UP

संवाददाता

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार का कहर देखने को मिला। देहात कोतवाली क्षेत्र के कुड़वाल बनारस गांव में स्कॉर्पियो ने बाइक सवार समेत तीन लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो तेज गति से आ रही थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार ने पहले सड़क पर जा रहे लोगों को टक्कर मारी और इसके बाद अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में एक बाइक सवार और एक पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई।

Ai image

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा भी किया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को समझाकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि हादसे में स्कॉर्पियो चालक भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!