[t4b-ticker]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण

0
V

मुरादनगर के तेजपाल सिंह त्यागी-कुशल पाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जुटे प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुरादनगर स्थित तेजपाल सिंह त्यागी-कुशल पाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजपाल त्यागी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

स्वर्गीय राजपाल त्यागी पूर्व की उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके थे। वह मुरादनगर से विधायक अजीत पाल त्यागी के पिता थे। मुख्यमंत्री के मुरादनगर पहुंचने पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय राजपाल त्यागी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा में दिए गए योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देने वाले जनप्रतिनिधियों का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत होता है।

इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा तथा विधायक नंदकिशोर गुर्जर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह का माहौल रहा और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!