यूपी बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक ऐलान, 6 क्षेत्रों और 7 मोर्चों के प्रभारी घोषित
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी की सूची
2027 के चुनाव से पहले संगठन को मिली नई जिम्मेदारियां
NEWS1UP
भूमेश शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीजेपी ने संगठन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश के 6 क्षेत्रों के क्षेत्र प्रभारियों और 7 प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश मुख्यालय और पार्टी के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से जुड़ी जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।
6 क्षेत्रों के प्रभारी घोषित
पश्चिम क्षेत्र – रामप्रताप सिंह चौहान
ब्रज क्षेत्र – गीता शाक्य
कानपुर क्षेत्र – शंकर लोधी
अवध क्षेत्र – दिलीप पटेल
काशी क्षेत्र – रमेश सिंह
गोरखपुर क्षेत्र – अभिजात मिश्रा
7 मोर्चों की जिम्मेदारी इन नेताओं को
युवा मोर्चा – राजेश चौधरी
पिछड़ा मोर्चा – संजय राय
अनुसूचित मोर्चा – डॉ. धर्मेंद्र सिंह
महिला मोर्चा – कामेश्वर सिंह
अनुसूचित जनजाति मोर्चा – डॉ. प्रिया रावत
अल्पसंख्यक मोर्चा – देशेश कोरी
किसान मोर्चा – शंकर गिरी
प्रदेश मुख्यालय और अन्य जिम्मेदारियां भी तय
बीजेपी ने एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी बनाया है। वहीं यतेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी, ब्रज बहादुर को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विस्तारक योजना, अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष और राहुल वाल्मीकि को ‘मन की बात’ के लिए प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम ऐलान
बीजेपी के इस संगठनात्मक ऐलान को 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्षेत्र और मोर्चा स्तर पर प्रभारियों की घोषणा के साथ पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों को स्पष्ट कर दिया है।
