September 7, 2026
[t4b-ticker]

मेरठ में CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, हेलिकॉप्टर से भी हुई पुष्पवर्षा

0
KK

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

मेरठ। श्रावण मास की दशमी तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों की आस्था को सम्मान दिया। मुख्यमंत्री के साथ सांसद अरुण गोविल समेत जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं।

मुख्यमंत्री ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शिवभक्तों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पूरे कांवड़ मार्ग पर हेलिकॉप्टर से भी पुष्पवर्षा की गई।

हर-हर बम-बम’ के जयघोष से पश्चिमी उत्तर प्रदेश गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी ने कांवड़ यात्रा को भक्ति, समर्पण, सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता और समरसता का जीवंत उदाहरण बताया।

सीएम योगी ने कहा कि लाखों शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच करीब चार से साढ़े चार करोड़ शिवभक्त सावन शिवरात्रि तक कांवड़ यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवी संगठन पूरी तत्परता से कांवड़ियों की सेवा और सुरक्षा में जुटे हैं। आज, कल और शिवरात्रि तक कांवड़ मार्ग पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा जारी रहेगी।

इस दौरान सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मंत्री सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, महापौर हरिकांत अहलूवालिया समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!