[t4b-ticker]

हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ आंदोलन सातवें दिन भी जारी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

0
RWA

व्यापारियों की बाजार बंद कराने तैयारी!

2024 के आधार पर टैक्स निर्धारण की मांग

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

गाजियाबाद। नगर निगम की हाउस टैक्स दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों का आंदोलन बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। टैक्स विरोधी संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरने के बावजूद निगम प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने पर आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

धरना स्थल पर समर्थन देने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता सतीश शर्मा ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी देते हुए कहा कि टैक्स में अप्रत्याशित बढ़ोतरी से आम जनता और व्यापारी दोनों प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आमरण अनशन किया जाएगा।

समिति ने भी चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रशासन ने पुरानी दरों पर हाउस टैक्स वसूलने का निर्णय नहीं लिया तो शहर के विभिन्न बाजारों को बंद कराने का अभियान शुरू किया जाएगा।

वहीं, पूर्व पार्षद एवं आरटीआई कार्यकर्ता मुनिंदर आर्य ने निगम के उस दावे पर सवाल उठाए हैं, जिसमें 70 फीसदी तक छूट दिए जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने निगम प्रशासन से इस दावे की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।

समिति संयोजक एवं व्यापारी नेता राजकिशोर गुप्ता ने नई टैक्स गणना का आधार सार्वजनिक करने और असामान्य रूप से बढ़े टैक्स मामलों की दोबारा जांच कराने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2024 के आधार पर टैक्स दरों का निर्धारण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!