[t4b-ticker]

लैंडक्राफ्ट में युवक की मौत का मामला: CCTV में 25वीं मंजिल तक जाता दिखा युवक!

0
LAND

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। NH-9 स्थित गोल्फ लिंक्स टाउनशिप की लैंडक्राफ्ट सोसाइटी में युवक की गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस जांच में अहम जानकारी सामने आई है। CCTV फुटेज में युवक लिफ्ट से टावर 2A की 25वीं मंजिल तक जाता दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि टावर में कुल 28 मंजिल हैं।

25वीं मंजिल तक पहुंचने के बाद युवक कहां गया और आखिर किस स्थान से नीचे गिरा, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 25वीं मंजिल और टावर के अन्य हिस्सों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक सोसाइटी का निवासी था या बाहर से किसी के यहां आया था। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि 25वीं मंजिल तक पहुंचने के दौरान या उसके बाद युवक के साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं।

फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। 25वीं मंजिल तक पहुंचने के बाद युवक के साथ क्या हुआ और वह टावर के पीछे कैसे गिरा, यही पुलिस जांच का सबसे अहम सवाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!