[t4b-ticker]

क्रॉसिंग रिपब्लिक की स्काईटेक फेज-2 सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

0
FF

प्रभात फेरी से शुरू हुआ जश्न, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित स्काईटेक फेज-2 सोसाइटी में देशभक्ति और उल्लास के माहौल के बीच 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह सोसाइटी के रेजिडेंट्स ने पूरे उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली। तिरंगे के साथ निकली प्रभात फेरी ने पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों एवं निवासियों के साथ क्रासिंग रिपब्लिक थानाध्यक्ष श्वेता सिंह

स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्य अतिथि क्रॉसिंग रिपब्लिक की थानाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सिंह रहीं। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रेजिडेंट्स ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह का सबसे आकर्षक हिस्सा सोसाइटी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर रेजिडेंट्स ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया और परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।

कार्यक्रम के अंत में सोसाइटी के रेजिडेंट्स ने एक साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने सोसाइटी के लोगों को न केवल देशभक्ति के रंग में रंगा, बल्कि आपसी सौहार्द और सामुदायिक एकजुटता की भावना को भी मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!