[t4b-ticker]

रक्तदान से जीवनदान का संदेश: अजनारा जेनेक्स में रोटरी क्लब गाजियाबाद एलीट का शिविर

0
BL

महिलाओं समेत 36 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

क्रासिंग रिपब्लिक की विभिन्न सोसायटियों से जुटे 50 से ज्यादा लोग

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक स्थित अजनारा जेनेक्स सोसायटी में रविवार को रोटरी क्लब गाजियाबाद एलीट की ओर से वरदान ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 36 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संकल्प मजबूत किया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने किया। उन्होंने रक्तदान को समाज के प्रति जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से नियमित रूप से इस नेक कार्य में भाग लेने का आह्वान किया।

शिविर की कमान प्रोजेक्ट चेयर विजय गोयल ने संभाली। विशिष्ट अतिथि रो0 प्रिंस अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर जोनल 3012, क्लब अध्यक्ष रो0 राजीव त्यागी, सचिव दीपक त्यागी, कोषाध्यक्ष रो0 मुदित माथुर और सुधीर त्यागी सहित 25 से अधिक रोटरी क्लब सदस्यों ने शिविर में सहभागिता की।

खास बात यह रही कि शिविर केवल अजनारा जेनेक्स तक सीमित नहीं रहा। क्रासिंग रिपब्लिक की विभिन्न सोसायटियों से भी लोग रक्तदान और सामाजिक सहभागिता के लिए पहुंचे। बी.पी.एस. भाटिया, डॉ. दिनेश शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. मिथलेश, क्षितिज सिंघल, रवि गुप्ता, रवि शर्मा, रवि सिंह और प्रदीप अग्रवाल सहित 50 से अधिक लोगों की मौजूदगी ने शिविर को सफल बनाया।

विक्रांत के नेतृत्व में वरदान ब्लड बैंक की टीम ने पूरी जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ रक्त संग्रह की प्रक्रिया को संपन्न कराया।

रोटरी क्लब गाजियाबाद एलीट ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने का अवसर है। शिविर ने क्रासिंग रिपब्लिक में सामुदायिक सहभागिता और मानव सेवा की भावना को एक बार फिर मजबूती दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!