[t4b-ticker]

लखनऊ के विकास में CM योगी का सबसे बड़ा सहयोग, राजनाथ सिंह ने जमकर की तारीफ

0
F

केंद्र-राज्य की सोच एक हो तो कई गुना बढ़ जाती है विकास की रफ्तार: रक्षा मंत्री

लखनऊ कैंट में 101 करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। लखनऊ के विकास को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुए विकास कार्यों में सबसे बड़ा सहयोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रहा है। योगी ने जो कहा, उसे करके दिखाया और लखनऊ से जुड़े हर काम में उन्होंने दिल खोलकर सहयोग किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की सोच जब एक दिशा में होती है तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के क्षेत्र में आगे भी नए मानदंड स्थापित करता रहेगा।

लखनऊ कैंट को मिली बड़ी सौगात

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ छावनी के लिए करीब 101 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। उन्होंने इन परियोजनाओं को महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि कैंट के भविष्य के लिए 12 संकल्प बताया।

इन परियोजनाओं के जरिए स्वच्छता, जलापूर्ति, नागरिक सुविधाओं, बच्चों के भविष्य और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

अब तीन नहीं, पांच मंजिल तक निर्माण

लखनऊ कैंट समेत छावनी क्षेत्रों में नई निर्माण व्यवस्था का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले तीन मंजिल तक निर्माण की अनुमति थी, जिसे बढ़ाकर पांच मंजिल तक किया गया है। उनका कहना था कि बदलती जरूरतों के साथ नियमों में बदलाव जरूरी है।

विकसित भारत’ की तस्वीर मोहल्लों तक पहुंचे

राजनाथ सिंह ने कहा कि विकसित भारत का मतलब सिर्फ बड़ी परियोजनाएं और आधुनिक इमारतें नहीं हैं। इसका मतलब है कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, हर परिवार को स्वच्छ पानी और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत की यात्रा बड़े शहरों से निकलकर हर मोहल्ले, बस्ती और परिवार तक पहुंचनी चाहिए।

ब्रिटिश दौर की पहचान बदली

लखनऊ कैंट में ब्रिटिश काल से चले आ रहे कुछ बाजारों के नाम बदले जाने का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि बदलाव केवल इमारतों में नहीं, बल्कि पहचान में भी होना चाहिए। इन बाजारों को स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक चेतना और राष्ट्रसेवा से जुड़े व्यक्तित्वों के नाम दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!