September 6, 2026
[t4b-ticker]

निलाया ग्रीन्स में बम्पर वोटिंग के बाद अब नतीजों का इंतजार, पहली एओए की कमान किसे ?

0
FF

607 वोट पड़े, 20 प्रत्याशियों की किस्मत मतगणना में बंद 

देर रात खुलेगा पहली एओए के 10 विजेताओं का राज

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की निलाया ग्रीन्स सोसाइटी में बहुप्रतीक्षित पहली एओए के चुनाव के लिए रविवार को मतदान संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर निवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और 713 में से 607 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह करीब 85.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

अब मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गई है। कुल 20 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद है, जिनमें से 10 प्रत्याशियों को सोसाइटी की पहली एओए की कमान संभालने का मौका मिलेगा।

देर रात खुलेगा पहली एओए का राज

शाम से ही बड़ी संख्या में निवासी मतगणना स्थल के बाहर डटे हुए हैं। सभी की निगाहें अब नतीजों पर टिकी हैं। कौन बाजी मारेगा और कौन पहली एओए की टीम का हिस्सा बनेगा, इसका फैसला देर रात तक होने की उम्मीद है।

बम्पर मतदान ने साफ कर दिया है कि निलाया ग्रीन्स के निवासी अपनी सोसाइटी के पहले निर्वाचित नेतृत्व को लेकर बेहद गंभीर और उत्साहित हैं। अब इंतजार सिर्फ उस पल का है, जब मतगणना पूरी होगी और निलाया ग्रीन्स को उसकी पहली एओए मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!