आधी रात हाईराइज सोसायटी में बवाल, गाली-गलौज के बाद डंडे से हमला, VIDEO VIRAL!
पहले गाली-गलौज! फिर डंडा लेकर पहुंचा शख्स, VIDEO में दिखा हमला
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक सोसायटी में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और तीखी झड़प के बाद एक व्यक्ति डंडा लेकर आता दिखाई देता है।
उसे रोकने की कोशिश भी होती है, लेकिन वह धक्का देकर आगे बढ़ता है और डंडे से दूसरे व्यक्ति पर प्रहार कर देता है। मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो शनिवार देर रात का है और राजनगर रेजीडेंसी सोसाइटी का बताया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सोसायटी में दहशत का माहौल
सूत्रों के मुताबिक मामला पुलिस तक पहुंच चुका है और दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सवाल बड़ा है, सोसायटियों में कब रुकेगा हिंसा का सिलसिला ?
हाईराइज सोसायटियों में आए दिन सामने आ रहे विवाद और मारपीट के वीडियो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। छोटी-छोटी कहासुनी यदि समय रहते नहीं रोकी गई तो यही विवाद आगे चलकर बड़ी रंजिश और गंभीर अपराध का कारण बन सकते हैं।
पुलिस को ‘समझौता हो जाएगा’ वाली सोच से आगे बढ़कर ऐसे मामलों में कानून के मुताबिक सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई करनी होगी।
क्योंकि सोसायटी में रहने वाले परिवार सुरक्षित माहौल चाहते हैं, डर और दहशत नहीं।
