September 8, 2026
[t4b-ticker]

कुराश के अखाड़े में गुरूकुल के नन्हे चैंपियनों का जलवा, गोल्ड समेत 6 पदकों पर कब्जा!

0
G1

एक गोल्ड समेत 6 पदक जीतकर नन्हे खिलाड़ियों ने गाजियाबाद से लेकर यूपी तक बढ़ाया मान

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद/लुधियाना। लुधियाना में 4 से 6 सितंबर तक आयोजित 10वीं सब-जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप में गुरूकुल द स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित कुल 6 पदक जीतकर स्कूल, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।

कक्षा 3 की आद्या चौहान ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की, जबकि कक्षा 4 की राध्या सिंह ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं हुमैरा चौधरी, पूर्णा भारद्वाज, अविका सिंह और क्लैरिसा खुटैल ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, स्कूल में हुआ जोरदार स्वागत

देशभर से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच गुरूकुल द स्कूल के नन्हे खिलाड़ियों की यह उपलब्धि खास रही। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर सभी पदक विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।

स्कूल के निदेशक सचिन वत्स और प्रिंसिपल गौरव बेदी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बच्चों ने जिस आत्मविश्वास और मेहनत के साथ प्रदर्शन किया, वह पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कोच एवं शारीरिक शिक्षा विभाग की कोर्डिनेटर मंजू नायाल को भी बधाई दी और कहा कि उनके मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने की राह दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!