इंदिरापुरम में विहिप स्थापना दिवस पर जुटा हिंदू समाज
मनोकामना हनुमान मंदिर में बैठक, संगठन और सेवा कार्यों को मजबूत बनाने का आह्वान
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर नीति खंड, इंदिरापुरम स्थित प्राचीन मनोकामना हनुमान मंदिर में बैठक एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विहिप कार्यकर्ताओं के साथ समाज के बंधुओं और मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
कार्यक्रम में विभाग संगठन प्रमुख साहिल ने संगठन की भूमिका, समाज की एकजुटता और सामाजिक सेवा के महत्व पर विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वहीं विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष संजय बंसल ने भी अपने विचार रखे और समाज को संगठित एवं जागरूक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

संगठन, सेवा और समाज जागरण पर जोर
बैठक में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना, उसके उद्देश्य तथा समाजहित में किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसकी एकता, जागरूकता और सक्रिय सहभागिता से होती है। इसी उद्देश्य के साथ सेवा और सामाजिक जागरण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में अमित पाराशर, संपर्क प्रमुख महानगर, निशित पाठक, सेवा प्रमुख महानगर, अनुपम शुक्ला, प्रखंड मंत्री, अंकित, मनजीत, आशुतोष, पूनम, संयोजिका मातृशक्ति, मंजूषा, आशी, ममता, मातृशक्ति सेवा प्रमुख, भुवन, किशोर, मनोहर, शुभम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

लगातार जारी रहेगा समाज को संगठित करने का अभियान
कार्यक्रम में कहा गया कि हिंदू समाज को संगठित, एकजुट और सशक्त बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं मातृशक्ति के माध्यम से समाज में जागरूकता, सेवा और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।
अंत में समाज के सभी बंधुओं एवं मातृशक्ति से हिंदू एकता और सामाजिक मजबूती के अभियान में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग का आह्वान किया गया।
