September 8, 2026
[t4b-ticker]

21 हजार तक कमाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर!

0
BB

8.33 से 20 फीसदी तक बोनस का प्रावधान, 30 दिन काम करना जरूरी

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

नई दिल्ली। 21 हजार रुपए तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए बोनस को लेकर बड़ी खबर है। Code on Wages, 2019 के तहत निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का अधिकार है। बोनस की न्यूनतम दर 8.33 फीसदी, जबकि अधिकतम 20 फीसदी तक हो सकती है। पात्रता के लिए संबंधित अकाउंटिंग ईयर में कम से कम 30 दिन काम करना जरूरी है।

कानूनी विशेषज्ञ भव्य श्रीराम के मुताबिक, 21 हजार रुपए से अधिक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारी इस वैधानिक बोनस व्यवस्था की पात्रता सीमा से बाहर हैं।

पूरी सैलरी पर नहीं होता बोनस का हिसाब

कानून के तहत बोनस की गणना 7,000 रुपए प्रति माह या लागू न्यूनतम वेतन, जो अधिक हो, उसके आधार पर की जाती है। मसलन, 15 हजार रुपए वेतन और 10 हजार रुपए न्यूनतम वेतन वाले कर्मचारी का न्यूनतम बोनस 10 हजार रुपए के आधार पर करीब 9,996 रुपए सालाना होगा।

इसी तरह 20 हजार रुपए वेतन और 9 हजार रुपए न्यूनतम वेतन होने पर 8.33 फीसदी बोनस करीब 8,996 रुपए सालाना बनेगा। अधिकतम 20 फीसदी की दर लागू होने पर यह राशि 21,600 रुपए सालाना हो सकती है।

बोनस नहीं मिला तो दावा कर सकते हैं कर्मचारी

कानून के तहत बोनस का भुगतान निर्धारित समय में किया जाना है। बोनस नहीं मिलने या कम भुगतान होने पर कर्मचारी धारा 45 के तहत संबंधित प्राधिकरण के समक्ष दावा कर सकता है। कर्मचारी स्वयं, उसका पंजीकृत ट्रेड यूनियन या Inspector-cum-Facilitator यह दावा कर सकता है। सामान्यतः दावा तीन वर्ष के भीतर किया जा सकता है। यानी पात्र कर्मचारी के लिए बोनस कंपनी की मर्जी नहीं, बल्कि कानून से जुड़ा अधिकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!