ब्रेव हार्ट्स में AOA चुनाव का रण: एलिवेट vs प्रोग्रेसिव, 21 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर, निर्दलीय दीपांशु ने भी ठोकी ताल
NEWS1UP
संवाददाता
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हार्ट्स सोसाइटी में नई एओए के गठन को लेकर आज चुनावी मुकाबला अपने चरम पर है। सोसाइटी में 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतदाता आज करेंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबला टीम एलिवेट और प्रोग्रेसिव टीम के बीच माना जा रहा है, जबकि दोनों टीमों से अलग दीपांशु मित्तल भी स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में हैं।
टीम एलिवेट बनाम प्रोग्रेसिव टीम
टीम एलिवेट की ओर से श्रेयस त्यागी, मधु ढींगरा, संदीप कुमार, अमित शर्मा, कविता त्यागी, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अनिल जसवाल, एमएस राणा, नरेश पाल और सुरेंद्र पाल मैदान में हैं। वहीं प्रोग्रेसिव टीम से लवीश त्यागी, जितेंद्र उपाध्याय, शत्रुंजय प्रताप सिंह तोमर, अमर सिंह, सुमित त्यागी, विमल चौहान, जातीं सचदेवा, राहुल त्यागी, सौरभ त्यागी और आदित्य कुमार चुनावी मैदान में हैं।
दोनों टीमों ने अपने प्रत्याशियों की शैक्षिक योग्यता और अनुभव को प्रमुखता से निवासियों के सामने रखा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सोसाइटी में राजनीतिक सरगर्मी तेज है।

टीमों से अलग दीपांशु मित्तल की एंट्री
इस चुनाव में सबसे अलग चेहरा दीपांशु मित्तल का है। वह किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं और उनका कहना है कि वह किसी पद की लालसा में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
दीपांशु के मुताबिक उनका उद्देश्य कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर सोसाइटी के हित में काम करना है। उनकी प्राथमिकताओं में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और प्राथमिकता, फायर सेफ्टी, सिक्योरिटी और लिफ्ट जैसी आपात सेवाओं को मजबूत करना, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और वित्तीय फैसलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल है।
अब नजर नतीजों पर
एक तरफ दो टीमों का संगठित मुकाबला है तो दूसरी ओर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में दीपांशु मित्तल की मौजूदगी ने चुनावी समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ब्रेव हार्ट्स के निवासी किस टीम और किस चेहरे पर अपना भरोसा जताते हैं ?
आज देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि आने वाले कार्यकाल में ब्रेव हार्ट्स सोसाइटी की नई एओए की कमान किसके हाथों में होगी।
