[t4b-ticker]

विधायक कॉलोनी के टंकी वाला पार्क में आज शुरू होगा ओपन जिम

0
FF

नगर निगम और पार्षद हरीश काराकोटी के सहयोग से कॉलोनीवासियों को मिली नई सुविधा

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम स्थित विधायक कॉलोनी स्थित टंकी वाला पार्क में अब स्थानीय लोगों को व्यायाम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद हरीश काराकोटी के सहयोग से पार्क में ओपन जिम स्थापित किया गया है। इसका शुभारंभ मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे किया जाएगा।

ओपन जिम स्थापित होने से पार्क में नियमित रूप से आने वाले कॉलोनीवासियों को व्यायाम के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लंबे समय से पार्क में ऐसी सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ओपन जिम के शुरू होने से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों समेत विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

विधायक कॉलोनी के RWA अध्यक्ष अनूपम शुक्ला ने बताया कि कॉलोनी में समय-समय पर विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलोनीवासियों की ओर से सामने आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं को पार्षद हरीश काराकोटी के संज्ञान में लाया जाता रहा है और उनके स्तर से इनके समाधान के लिए प्रयास किए जाते हैं।

शुक्ला ने ओपन जिम की स्थापना के लिए नगर निगम और पार्षद का आभार जताते हुए कहा कि यह सुविधा कॉलोनी के लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कॉलोनीवासियों से मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे टंकी वाला पार्क पहुंचकर शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पार्कों में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का विस्तार स्थानीय लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!