यूपी में 20 IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, कई जिलों के SP बदले
हापुड़ SP कुंवर ज्ञानंजय सिंह का भी तबादला, प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में DCP की मिली जिम्मेदारी
ईराज राजा बने बलिया SP
NEWS1UP
भूमेश शर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, जालौन, बागपत, मुजफ्फरनगर और आजमगढ़ समेत कई जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
तबादला आदेश के अनुसार ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं बनाया गया है।
यशवीर सिंह को बस्ती से हटाकर जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर से हटाकर PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। रवीना त्यागी को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से स्थानांतरित कर बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वहीं संजय कुमार को मुजफ्फरनगर SSP पद से हटाकर 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज में सेनानायक की जिम्मेदारी दी गई है। ओमवीर सिंह को बलिया से स्थानांतरित कर बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कुंवर ज्ञानंजय सिंह को हापुड़ SP पद से हटाकर प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में DCP बनाया गया है।
इसके अलावा ईराज राजा को गाजीपुर से स्थानांतरित कर बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कमलेश बहादुर को मऊ SP पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में लोक शिकायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से स्थानांतरित कर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP बनाया गया है।
सरकार के इस बड़े फेरबदल के बाद कई जिलों में पुलिस प्रशासन की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी।
