October 12, 2026
[t4b-ticker]

गौर होम्स AOA चुनाव: वोटिंग हुई, लेकिन गिनती पर ब्रेक! आखिर किस पेंच में फंसा नतीजा ?

0
FF

13 प्रत्याशियों के नतीजों पर सस्पेंस

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। गोविंदपुरम की गौर होम्स सोसाइटी में रविवार को एओए चुनाव के लिए मतदान तो पूरा हो गया, लेकिन मतगणना नहीं हो सकी। कुल 740 वैध मतदाताओं में से 408 ने वोट डाले। इसके बावजूद न वोटों की गिनती हुई और न ही परिणाम घोषित किए गए। वजह बताई गई इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित चुनाव संबंधी रिट याचिका। अब 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कब होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

चुनाव समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि मतदान से एक दिन पहले एओए की ओर से उन्हें याचिका लंबित होने की जानकारी दी गई थी। उनके मुताबिक, अदालत के निर्देशों के चलते मतगणना और परिणामों की घोषणा नहीं की जा सकी। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने पर रोक नहीं थी, लेकिन परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया रुक गई। हालांकि, अदालत के आदेश की प्रति के बिना रोक के दायरे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्रतीकात्मक इमेज

चुनाव से पहले 266 निवासियों ने उठाई थी आवाज

गौरतलब है कि चुनाव से ठीक पहले सोसाइटी के 266 निवासियों ने आम सभा आयोजित कर चुनाव समिति से नियमानुसार चुनाव कराने की मांग उठाई थी। इस घटनाक्रम के बीच हाईकोर्ट में लंबित याचिका ने चुनाव को नया मोड़ दे दिया है। मतदान के बाद अब प्रत्याशियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि मतगणना कब होगी और परिणाम कब घोषित किए जाएंगे ? इसका जवाब हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर आगे होने वाली कार्रवाई और संबंधित न्यायिक आदेश से ही स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!