October 13, 2026
[t4b-ticker]

गाजियाबाद में 85.80 लाख का नशीला कफ सिरप बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

0
FF

गोदाम में छिपाकर रखी थीं कोडीन सिरप की 49,600 बोतलें, हिमाचल से बिहार तक फैले नेटवर्क की जांच

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नशीले कफ सिरप के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। साहिबाबाद के कसाना क्रेन कंपाउंड स्थित एक गोदाम से कोडीन युक्त सिरप की 49,600 बोतलें बरामद की गई हैं। इनकी कीमत 85 लाख 80 हजार 800 रुपये बताई गई है। संयुक्त कार्रवाई में स्वाट, सर्विलांस और औषधि विभाग की टीम ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस कारोबार का नेटवर्क हिमाचल प्रदेश से दिल्ली होते हुए बिहार तक फैला हुआ है। मामले में दिल्ली के कारोबारी भोला की तलाश की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सिरप की सप्लाई के रास्तों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!