October 14, 2026
[t4b-ticker]

इंदिरापुरम: बहुमंजिला इमारत की पार्किंग के अंदर भीषण आग! दो कारें जलकर खाक, तीसरी क्षतिग्रस्त

0
FF

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-1 में एक बहुमंजिला आवासीय भवन की स्टिल्ट पार्किंग में खड़ी कारों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों और एक वाटर बाउजर की मदद से आग पर काबू पाया गया।

दमकल विभाग के अनुसार, घटना प्लॉट नंबर 154 की है। आग से मारुति बलेनो और मारुति फ्रॉन्क्स पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक अन्य कार को आंशिक नुकसान पहुंचा। दमकलकर्मियों की तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया और अन्य वाहनों व फ्लैटों को सुरक्षित बचा लिया गया।

एफएसओ वैशाली ने बताया कि आग लगने की सूचना बीती रात मिली थी। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से प्रभावित कारों में कोई भी इलेक्ट्रिक वाहन नहीं था। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!