October 29, 2026
[t4b-ticker]

गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी! 30 अक्टूबर को कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल ? जिला विद्यालय निरीक्षक का आदेश जारी

0
FF

सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को लेकर जारी हुआ निर्देश

आदेश के अनुपालन के निर्देश

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के मद्देनजर गाजियाबाद में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद जिले के संबंधित विद्यालयों में इस दिन शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए 30 अक्टूबर को एक दिवसीय शैक्षणिक अवकाश घोषित करने की जानकारी दी गई है। आदेश में संबंधित शिक्षण संस्थानों को इसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

किन विद्यालयों में रहेगा अवकाश ?

जारी आदेश में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और इंटर कॉलेजों को संबोधित किया गया है। इनमें सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। इसके अलावा यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों का भी आदेश में उल्लेख किया गया है।

PET परीक्षा को लेकर लिया गया निर्णय

आदेश के मुताबिक, PET-2026 की लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित संस्थानों को शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!