November 3, 2026
[t4b-ticker]

आम्रपाली रॉयल RWA चुनाव में ‘टीम नई दिशा’ का परचम, 10 में से 7 सीटों पर कब्जा!

0
F1

70 फीसदी मतदान के बीच स्पष्ट बहुमत हासिल किया, रखरखाव, सुरक्षा और पारदर्शिता को बताया प्राथमिकता

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम की आम्रपाली रॉयल सोसायटी में हुए रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव में ‘टीम नई दिशा’ ने सात सीटों पर जीत दर्ज कर अपना बहुमत कायम किया है। कुल 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में टीम ने सात सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि शेष तीन सीटों पर अन्य उम्मीदवार निर्वाचित हुए। चुनाव में करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव परिणामों के मुताबिक, टीम नई दिशा के आलोक भटनागर, अखिल कौशिक, नीलाभ भटनागर, अंकित अग्रवाल, एन.के. संतोषी, कंचन यादव और अनुराग मिश्रा ने जीत हासिल की। वहीं, वी. बालकृष्णन, स्मिता नेपालिया और सैबल बनर्जी भी निर्वाचित हुए।

रखरखाव और सुरक्षा पर रहेगा जोर

जीत के बाद टीम नई दिशा ने सोसायटी के निवासियों का आभार जताते हुए कहा कि RWA की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना, बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करना, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना तथा सोसायटी की बुनियादी सुविधाओं का विकास करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

टीम ने कहा कि चुनाव अब समाप्त हो चुके हैं और सभी निर्वाचित सदस्यों को आपसी सहयोग से सोसायटी के हित में काम करना चाहिए। चुनावी प्रतिस्पर्धा से आगे बढ़कर सभी का साझा लक्ष्य आम्रपाली रॉयल का विकास और निवासियों का कल्याण होना चाहिए।

बहुमत के साथ मिली इस जीत के बाद अब टीम नई दिशा के सामने अपने चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाने और निवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed