[t4b-ticker]

निवाड़ी की काव्या त्यागी ने कराटे नेशनल गेम्स में जीता कांस्य

0
kavya

नोएडा में आयोजित गेम्स में 17 प्रदेशों के खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

मोदीनगर। नोएड़ा में आयोजित हुई जीएफ नेशनल कराटे गेम्स में कस्बा निवाड़ी निवासी 9 वर्षीय कक्षा तीन की छात्रा काव्या त्यागी ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काव्या त्यागी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

नोएड़ा में आयोजित हुए जीएफ नेशनल कराटे गेम्स में दिल्ली ,यूपी ,हरियाणा ,मध्यप्रदेश ,आंध्र प्रदेश ,राजस्थान सहित 17 प्रदेशों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कस्बा निवाड़ी निवासी लोकतंत्र सेनानी राजेन्द्र त्यागी की पोत्री काव्या त्यागी ने भी अंडर 10 वर्ग मे भाग लिया था। काव्या त्यागी ने उम्दा खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए पहले फाइनल में जगह बनाई।

उनको कांस्य पद पर ही संतोष करना पड़ा। नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर काव्या त्यागी व उनके परिवार को बधाई देने वाला का तांता लगा हुआ है। काव्या त्यागी एक दर्जन से अधिक प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीत चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!