February 9, 2026

25,960 के किराए ने भड़काया ग़ुस्सा: विंडसर पैराडाइज-2 निवासियों ने कम्युनिटी हॉल पर जड़ा ताला!

0
35
6

NEWS1UP

गाजियाबाद।  राजनगर एक्सटेंशन स्थित विंडसर पैराडाइज-2 सोसाइटी में शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब सोसाइटी निवासियों ने कम्युनिटी हॉल के अत्यधिक किराए के विरोध में हॉल पर तालाबंदी कर दी।

निवासियों का कहना है कि विंडसर कम्युनिटी हॉल का एक दिन का वर्तमान किराया 25,960 रुपए  रखा गया है, जिसे वे बेहद ज्यादा, अनुचित और अव्यवहारिक बताते हैं। उनके अनुसार यह किराया न केवल आसपास की सोसाइटियों की तुलना में 8 गुना अधिक है, बल्कि सुविधाओं और हॉल के साइज के हिसाब से भी बिलकुल उचित नहीं है।

 निवासियों की शिकायत

निवासियों के अनुसार, पिछले कई महीनों से किराया घटाने के लिए बिल्डर से बार-बार आग्रह किया जा रहा था, लेकिन बिल्डर प्रबंधन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

लोगों का कहना है कि इतने ऊँचे किराए के कारण अधिकांश निवासी अपने पारिवारिक समारोह, जन्मदिन, वर्षगाँठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि हॉल में आयोजित नहीं कर पा रहे हैं। इससे सामाजिक एकजुटता व सामुदायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है।

विंडसर हॉल में ताला जड़ते रेसिडेंट्स

 मजबूरी में उठाया तालाबंदी का कदम

लगातार अनदेखी से नाराज़ होकर रविवार दोपहर को निवासियों की एक बड़ी संख्या ने हॉल के बाहर एकत्र होकर कम्युनिटी हॉल पर ताला लगा दिया और साफ कहा कि जब तक किराया कम नहीं किया जाता, तालाबंदी जारी रहेगी।

 निवासियों की मांग

सोसाइटी निवासियों ने किराए को तर्कसंगत बनाने की मांग रखते हुए कहा कि:

  • 4 घंटे का किराया – 2,100 रुपए 

  • पूरा दिन का किराया – 4,200 रुपए 

रेजिडेंट्स का कहना है कि यह किराया आसपास की अन्य सोसाइटियों के बराबर और सभी के लिए वहनीय है।

 

निवासियों का कहना है कि वे तब तक अपना विरोध जारी रखेंगे जब तक बिल्डर इस मुद्दे पर पारदर्शी बैठक, न्यायसंगत किराया निर्धारण और स्पष्ट नीति नहीं बनाता। वहीं, इस घटना के बाद सोसाइटी में सुरक्षा और प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिल्डर ने जल्द समाधान नहीं किया तो यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!