रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया वीरों को नमन: बोले, सशस्त्र सेनाओं का साहस राष्ट्र की ढाल

0

Armed Forces Flag Day Fund में योगदान हर नागरिक का कर्तव्य: रक्षा मंत्री 

NEWS1UP

संवाददाता

नई दिल्ली। शस्त्र सेना ध्वज दिवस के अवसर पर आज पूरे देश में वीर जवानों के साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। इस मौके पर नागरिकों ने एक स्वर में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के पराक्रम और सेवा भावना को सलाम करते हुए गर्व व्यक्त किया।

इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सशस्त्र सेनाएँ कठिनतम परिस्थितियों में देश की सीमाओं और संप्रभुता की रक्षा करती हैं। उनका अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा हमें यह भरोसा देती है कि भारत सुरक्षित हाथों में है। जवानों द्वारा देशहित में किए गए बलिदान किसी भी शब्द में व्यक्त नहीं किए जा सकते और उनके प्रति राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों से अपील की गई कि वे Armed Forces Flag Day Fund में उदारतापूर्वक योगदान करें, ताकि शहीदों के परिजनों, युद्ध घायलों और सेवानिवृत्त जवानों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को और अधिक मजबूती मिल सके। यह फंड न केवल जवानों के कल्याण का माध्यम है, बल्कि नागरिकों की ओर से सम्मान और समर्थन का प्रतीक भी है।

अपील में यह भी कहा गया कि जवानों के परिश्रम और समर्पण का सम्मान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि उनके परिवारों एवं पूर्व सैनिकों को वास्तविक सहायता देकर ही संभव है। इसलिए देश के हर नागरिक को आगे बढ़कर सशस्त्र सेनाओं के लिए अपना योगदान देना चाहिए।

सशस्त्र सेना ध्वज दिवस के इस पावन अवसर पर राष्ट्र ने एक बार फिर वर्दीधारी वीरों की वीरता, त्याग और अनुकरणीय सेवा को याद किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!