February 12, 2026

गाजियाबाद ग्रामीण ज़ोन में पुलिसकर्मियों के तबादले!

0
0
0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के ग्रामीण ज़ोन में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। कमिश्नरेट ग्रामीण जोन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए कई उपनिरीक्षकों एवं पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान तैनाती स्थलों से स्थानांतरित किया गया है।

जारी तबादला आदेश में थाना अंकुर विहार, मुरादनगर, मसूरी, ट्रॉनिका सिटी, भोजपुर, लोनी और मोदी नगर सहित कई थानों व चौकियों के नाम शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे फील्ड लेवल पर निगरानी मजबूत होगी और आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नई तैनाती से संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसंपर्क को प्राथमिकता देंगे। सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

 तबादला सूची 

उपनिरीक्षक मुकेश कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना अंकुर विहार से हटाकर चौकी प्रभारी, डाबर तालाब (थाना अंकुर विहार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार का तबादला थाना मुरादनगर से कर उन्हें चौकी प्रभारी, गार्डन एन्क्लेव (थाना मसूरी) नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक बदलू सिंह, जो अब तक चौकी प्रभारी गार्डन एन्क्लेव (थाना मसूरी) के पद पर तैनात थे, उन्हें थाना मुरादनगर भेजा गया है। उपनिरीक्षक रवि यादव को थाना ट्रॉनिका सिटी से स्थानांतरित कर चौकी प्रभारी, ट्रॉनिका सिटी बनाया गया है। उपनिरीक्षक पवन कुमार को चौकी प्रभारी ट्रॉनिका सिटी से हटाकर थाना लोनी में तैनात किया गया है।  उपनिरीक्षक देवेश कुमार का स्थानांतरण थाना भोजपुर से कर थाना अंकुर विहार किया गया है। उपनिरीक्षक शिवम पाण्डेय को थाना भोजपुर से स्थानांतरित कर थाना ट्रॉनिका सिटी भेजा गया है। उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा का पुलिस लाइन से थाना ट्रॉनिका सिटी किया गया पूर्व स्थानांतरण निरस्त करते हुए उन्हें थाना भोजपुर में तैनात किया गया है। उपनिरीक्षक संजीव कुमार को थाना मुरादनगर से स्थानांतरित कर थाना मोदी नगर भेजा गया है। उपनिरीक्षक अनिल कुमार का तबादला थाना अंकुर विहार से कर थाना भोजपुर किया गया है। महिला हेड कांस्टेबल 106 अमीषा पटेल को कार्यालय सहायक, पुलिस आयुक्त (मसूरी) से स्थानांतरित कर कार्यालय सहायक, पुलिस आयुक्त (लोनी) बनाया गया है। हेड कांस्टेबल 992 रामहरी सिंह को थाना मसूरी से हटाकर एएचटीयू/क्राइम ब्रांच, थाना लोनी बॉर्डर में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!