February 9, 2026

वोटर बनने को आगे आए नागरिक: विधायक कॉलोनी में सफल मतदाता पंजीकरण अभियान!

0
4
0

शिविर में दिखाई दिया

नेतृत्व, संगठन और नागरिक सहभागिता का संगम

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में विधायक कॉलोनी में शनिवार को नए मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। टंकी वाले पार्क में आयोजित नए मतदाता पंजीकरण शिविर ने न केवल प्रशासनिक सफलता दर्ज की, बल्कि नागरिक चेतना का सशक्त संदेश भी दिया। शिविर सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दिन भर चला।

यह अभियान कैबिनेट मंत्री  सुनील शर्मा  तथा महानगर अध्यक्ष  मयंक गोयल के स्पष्ट निर्देशों के तहत संचालित हुआ। पूरे कार्यक्रम की कमान मंडल अध्यक्ष मंजुला गुप्ता ने संभाली, जिनके नेतृत्व में शिविर अनुशासित, व्यवस्थित और लक्ष्य-केन्द्रित ढंग से संपन्न हुआ।

पहली बार वोट डालने वालों में दिखा खास उत्साह

शिविर में बड़ी संख्या में नए मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों ने अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराए। साथ ही नाम संशोधन एवं वोटर आईडी से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं का भी मौके पर ही समाधान किया गया। नागरिकों को यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है।

जनप्रतिनिधियों और आरडब्लूए की सक्रिय भागीदारी

इस महत्वपूर्ण अभियान में मंडल अध्यक्ष मंजुला गुप्ता,  देवाशीष दत्ता,  गायत्री पांडे , पार्षद हरीश कड़काटी , सलेक त्यागी , डॉ. जयश्री सिन्हा, सुशील सिन्हा सहित विधायक कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शिविर को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लोकतंत्र की नींव मजबूत करने का संकल्प

वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जागरूक मतदाता में निहित है और इस तरह के पंजीकरण अभियान समाज को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाते हैं। नागरिक सहभागिता ने यह साबित कर दिया कि विधायक कॉलोनी का हर जागरूक मतदाता लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भूमिका निभाने को तैयार है।

कार्यक्रम के समापन पर RWA विधायक कॉलोनी के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं कॉलोनीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!