October 11, 2026
[t4b-ticker]

44वीं राष्ट्रीय जूनियर खो-खो के लिए यूपी टीम घोषित, चयनित खिलाड़ियों का किट देकर किया सम्मान!

0
RK

फोटो जर्नलिस्ट, अनिल कुमार शर्मा

NEWS1UP

स्पोर्टस डेस्क

गाजियाबाद।  लोहिया नगर स्थित गीता संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को 44वीं राष्ट्रीय जूनियर खो-खो (बालक/बालिका) प्रतियोगिता के लिए चयनित उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों को खेल किट प्रदान की गई।

जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद की अध्यक्ष डॉ. ऋचा सूद ने बताया  कि उत्तर प्रदेश जूनियर खो-खो टीम का चयन/ट्रायल 7 दिसंबर 2025 को गाजियाबाद में आयोजित हुआ था, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लगभग 450 बालक व बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त चयनकर्ताओं विनय जायसवाल, राधेश्याम यादव एवं हर्षिता त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराई गई।

चयनित उत्तर प्रदेश जूनियर बालक एवं बालिका टीमें 31 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक कर्नाटक के बेंगलुरु (गुंगुन) में आयोजित 44वीं राष्ट्रीय जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

टीम इस प्रकार हैं-

बालिका वर्ग

मानसी (गाजियाबाद, कप्तान), उषा सिंह (रायबरेली), बुलबुल (गाजियाबाद), साधना यादव (गाजीपुर), प्रिया निषाद (गोरखपुर), अदिति यादव (गाजीपुर), मखान (प्रयागराज), जूली (गोरखपुर), अनु पांडे (गाजीपुर), तनवी शर्मा (गाजियाबाद), प्राची यादव (आगरा), खुशी यादव (देवरिया), नेहा (सहारनपुर), सिया (आगरा) और सिद्धि शर्मा (गाजियाबाद) शामिल हैं।

अतिरिक्त खिलाड़ी: रिया यादव (आजमगढ़), आरोही त्यागी (गाजियाबाद), शिवानी (आगरा)।

कोच: गुंजन कौशिक

प्रबंधक: सचिन कुमार

बालक वर्ग 

करण गिरी (वाराणसी), विपिन सिंह (प्रयागराज), आकाश यादव (प्रयागराज), बिट्टू (गाजियाबाद, कप्तान), ओमवीर (अलीगढ़), निकेश पाल (गाजीपुर), प्रदीप कुमार पटेल (वाराणसी), अनूप (गोरखपुर), शिव शक्ति (गोरखपुर), प्रमोद यादव (गाजीपुर), बृजेश गुप्ता (देवरिया), आर्यन चौधरी (गाजियाबाद), सानू (मेरठ), आशीष कुमार (गाजियाबाद) और प्रिंसपाल (कानपुर) को टीम में जगह मिली है।

अतिरिक्त खिलाड़ी: वरुण सिंह (मेरठ), आयुष (गाजियाबाद), हर्षित पाल (गाजियाबाद)।

कोच: अमित कुमार 

प्रबंधक: अभिषेक ठाकुर 

फिजियोथैरेपिस्ट: शुभम कामंत

सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को किट भूपेंद्र सिंह, महासचिव खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदान की गई। काव्या स्पोर्ट्स की तरफ से रिंकू कुमार ने भी खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराई।

इस मौके पर अंकुर जिंदल (निदेशक), अलका सिंगल (प्रधानाचार्य), जुगेश वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद की अध्यक्ष डॉ. ऋचा सूद एवं सचिव/कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण कुमार ने भरोसा जताया कि उत्तर प्रदेश की टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!