ठंड में ठिठुरती ज़िंदगियों के लिए ढाल बनीं ACP प्रियाश्री पाल

0

ACP प्रियाश्री पाल की मानवीय पहल ने जीता लोगों का दिल

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

गाजियाबाद। भीषण ठंड के बीच जब सड़कों पर रातें और भी बेरहम हो जाती हैं, ऐसे समय में गाजियाबाद पुलिस कमिश्नररेट की एक मानवीय पहल ने न सिर्फ ठंड से राहत दी, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच भरोसे की गर्माहट भी बढ़ा दी। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में ACP प्रियाश्री पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़क किनारे और खुले स्थानों पर ठंड में रात गुजार रहे जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए

इस सराहनीय अभियान में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक की ACP प्रियाश्री पाल के साथ एसएचओ सरिता मलिक और पुलिस स्टाफ सक्रिय रूप से मौजूद रहा। देर रात तक चले इस अभियान के दौरान पुलिसकर्मी स्वयं सड़कों पर उतरे और ठंड से कांपते लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत पहुंचाई।

ज़रूरतमंदों को कम्बल ओढ़ातीं ACP प्रियाश्री पाल एवं SHO सरिता मलिक 

पुलिस नहीं, इंसानियत सबसे आगे

इस पहल ने यह साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून का प्रतीक नहीं, बल्कि करुणा और संवेदना की पहचान भी है। ठंड में बेसहारा लोगों को मिली इस मदद से क्षेत्र में पुलिस की छवि और अधिक सकारात्मक हुई है। कई जरूरतमंदों की आंखों में राहत और चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती थी।

(फोटो जर्नलिस्ट, अनिल शर्मा)

स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की खुलकर सराहना की और कहा कि इस तरह की पहल से पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान और मजबूत होता है।

ACP प्रियाश्री पाल

इस अवसर पर ACP प्रियाश्री पाल ने कहा-

“ठंड के मौसम में सड़कों पर रह रहे लोगों के लिए एक कंबल सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक होता है। पुलिस का कर्तव्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़े रहना भी है। हमारी कोशिश है कि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण असहाय न रहे।”

एसएचओ सरिता मलिक की सक्रिय भूमिका

(फोटो जर्नलिस्ट, अनिल शर्मा)

एसएचओ सरिता मलिक ने भी इस अभियान को जमीन पर उतारने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में थाना स्टाफ ने पूरे क्षेत्र में चिन्हित स्थानों पर जाकर जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाए।

भरोसे की नई मिसाल

इस मानवीय पहल के बाद क्षेत्रवासियों का कहना है कि गाजियाबाद पुलिस कमिश्नररेट केवल सुरक्षा एजेंसी नहीं, बल्कि समाज का सच्चा सहयोगी बनकर उभर रहा है। ऐसे प्रयास न केवल तत्काल राहत देते हैं, बल्कि लंबे समय तक लोगों के दिलों में विश्वास और सम्मान की छाप छोड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!