सनातन सेवा संस्थान ट्रस्ट का पद-प्रदान कार्यक्रम संपन्न!

0

NEWS1UP

संवाददाता

नोएडा। समाज सेवा को संगठित और प्रभावी स्वरूप देने की दिशा में सनातन सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित पद-प्रदान कार्यक्रम सोमवार को सेक्टर-122 स्थित रेडियंट ब्लू होटल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक चला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य अवनीश जी महाराज ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किया गया संगठित प्रयास ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नींव रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी पद का उद्देश्य केवल पहचान नहीं, बल्कि उससे जुड़ी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना है।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के विभिन्न दायित्वों के लिए पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से पद प्रदान किए गए। इस अवसर पर महासचिव अंकित यादव, मुख्य संरक्षक अनिल, महासंरक्षक टीटू, सचिव रतिराम, जिला संगठन मंत्री सुमित, संगठन महामंत्री चिंकू यादव, महाकोषाध्यक्ष राहुल तथा संगठन अध्यक्ष बिजेंद्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए, जिनमें मनीष, अमित यादव, संदीप, रोहित यादव, मनोज यादव, विनय, सचिन, निगम, सागर, शिवम, गौरव, आर्यन और विजेंद्र यादव (चोटपुर) के नाम उल्लेखनीय रहे।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में गौ-सेवा, अन्नदान, शिक्षा सहायता, वस्त्र वितरण सहित अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता, अनुशासन और समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!