गाजियाबाद में सवर्ण महासभा की महापंचायत, यूजीसी के नए प्रावधानों के खिलाफ हुंकार!

0
0
0

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। अंबेडकर रोड स्थित सिटी होटल में सवर्ण महासभा के तत्वावधान में आयोजित महापंचायत में यूजीसी के नए प्रावधानों को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। महापंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक सेवाराम त्यागी, सुरेश चंद्र शर्मा, वी.के. अग्रवाल, विवेक कुमार तोमर, विनय कक्कड़ एवं कानूनी सलाहकार एडवोकेट सतीश भारद्वाज ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने किया।

महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि सवर्ण समाज ने हमेशा सर्व समाज के हित में कार्य किया है, लेकिन अब शिक्षा के माध्यम से समाज के बच्चों के भविष्य को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए प्रावधान भय का वातावरण बनाते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं वी.के. अग्रवाल ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने यूजीसी के इन प्रावधानों को वापस नहीं लिया तो सवर्ण समाज सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था की है।

संयुक्त बयान में महासभा के संयोजकों ने कहा कि सवर्ण समाज ने शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया है। विद्यालय, चिकित्सालय, आश्रम और धर्मशालाओं के निर्माण से समाज ने देश को मजबूत किया है, लेकिन इसके बावजूद आज समाज को हाशिए पर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है।

महापंचायत में संगठन विस्तार के तहत कोष संयोजक रमेश मंगल, सह-संयोजक प्रेमचंद त्यागी, महानगर संयोजक पंडित अशोक भारतीय, सह-संयोजक मास्टर स्वरूपचंद शर्मा, सतीश चोपड़ा, नरेंद्र गुप्ता नंदी और संजय चौहान को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इस अवसर पर अवधेश सिंह, पंडित अशोक भारतीय, संजय चौहान, पियूष सेगर, डा. दीपक राणा, डा. गौरव सैनी (गोपाल), रमेश मंगल, जे.के. शर्मा, विक्रम दत्त, कुमार देवाशीष ओझा, विवेक कुमार, संदीप सिंहल, गौरव शर्मा, नितिन रावल, दिवेश शर्मा, प्रदीप कुमार, देबूदेश सिंह, बी.एन. अग्रवाल, अरुण त्यागी, अजय त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, पुनीत त्यागी, सतीश चोपड़ा, शिवकुमार शर्मा, हरीश शर्मा, संजीव कौशिक, कुलदीप शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, डा. नानक सिंह तोमर, राजन शर्मा, हरि शंकर शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा, डा. संजय कुमार, डा. एस.के. मिश्रा, डा. दिलीप कुमार, प्रेमचंद त्यागी, धन प्रकाश त्यागी, अनिल कुमार, पवन कुमार, डा. नरेंद्र मेहता, राजेश गुप्ता, नीरज शर्मा, अंकुर गर्ग, ओमप्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, सरूपचंद शर्मा, राकेश अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, आर.के. गोयल, प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार, गौरव अग्रवाल, अनिल त्यागी, सोमिंद्र त्यागी, राजीव अग्रवाल, संजय शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, आर.एस. शर्मा, महेश त्यागी, अजय त्यागी, बाबा नितिन त्यागी, दुष्यंत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!