[t4b-ticker]

विधायक कॉलोनी: प्राचीन हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा और सुंदरकांड पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!

0
F

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। इंदिरापुरम की विधायक कॉलोनी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा का दिव्य संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के मध्य भगवान राम दरबार तथा राधाकृष्ण की प्रतिमाओं की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।

प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। चौपाइयों और भजनों की गूंज से मंदिर परिसर ही नहीं, आसपास का क्षेत्र भी भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर आरती में सहभागिता की और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस पावन अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुपम शुक्ला सहित शील सुंदर, नितिन श्रीवास्तव, हिमाचल मिश्रा, नितिन, वंदना वर्मा, पुष्पा एवं शालिनी मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा और उत्साह को नई ऊँचाई प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!