[t4b-ticker]

शक्तिशाली भोले बाबा, ओ बलशाली भोले बाबा…

0
FFF

कविता

शक्तिशाली भोले बाबा,
ओ बलशाली भोले बाबा।
तेरे द्वार से जुड़ा जो,
मालामाल हुआ है।

मेरा अपना तन-मन बदला,
जुड़कर सारा जीवन बदला।
मेरे साथ जो हुआ है,
वो कमाल हुआ है।

है ये वश में सारी सृष्टि ,
बरसी जिस पर कृपा दृष्टि।
शिव के प्रेम में पड़ा जो,
वो निहाल हुआ है।

बाबा ऐसे ज्ञानी ध्यानी,
भोले बाबा बरफानी।
पहुँचा जो भी शरण में,
बेमिसाल हुआ है।

सारे बैरी मुझसे हारे,
होते मेरे बारे न्यारे।
तेरा नाम ओ शिव शंकर,
मेरी ढ़ाल हुआ है।

संजीव शर्मा
पूर्व पार्षद गांधी नगर,
गाज़ियाबाद।
मोबाइल नंबर 9311559382

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!