यूपी में बड़ा पुलिसिया फेरबदल: 27 IPS अधिकारियों के तबादले

0
0
0

कई जिलों की कमान बदली

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस व्यापक फेरबदल में कई जिलों के एसपी और एसएसपी स्तर के अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है, वहीं कुछ को पीएसी, एसडीआरएफ और कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार ने इसे “प्रशासनिक जरूरत” बताते हुए कहा है कि यह निर्णय राज्य में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के लिए लिया गया है।

इन बड़े नामों पर गिरी तबादले की गाज

इस फेरबदल में प्रमुख रूप से राजेश द्विवेदी, श्याम नारायण सिंह और प्रबल प्रताप सिंह जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां देकर अलग-अलग पदों पर भेजा गया है।

कमिश्नरेट और जिलों में बड़े बदलाव

तबादलों का असर प्रदेश के कई अहम जिलों और कमिश्नरेट सिस्टम पर साफ दिखाई दे रहा है। एटा, रामपुर, मऊ, महोबा, अमरोहा, कौशांबी, हमीरपुर जैसे जिलों में पुलिस नेतृत्व पूरी तरह बदल दिया गया है। वहीं, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी जैसे प्रमुख कमिश्नरेट में भी डीसीपी स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं।

Ai image

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

चन्द्र प्रकाश को आईजी प्रशिक्षण, लखनऊ से आईजी सुरक्षा, लखनऊ बनाया गया।

राजेश द्विवेदी को एसपी शाहजहांपुर से कमांडेंट 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ भेजा गया।

श्याम नारायण सिंह को एसएसपी एटा से कमांडेंट एसडीआरएफ, लखनऊ नियुक्त किया गया।

प्रबल प्रताप सिंह को एसपी महोबा से एसपी अपराध, पुलिस मुख्यालय लखनऊ बनाया गया।

विद्यासागर मिश्र को एसपी रामपुर से कमांडेंट 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर भेजा गया।

राजेश कुमार-II को एसपी कौशांबी से कमांडेंट 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ नियुक्त किया गया।

आदित्य लांघे को एसपी चंदौली से एसपी फिरोजाबाद बनाया गया।

अमित कुमार आनंद को एसपी अमरोहा से डीसीपी, लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया।

ईलामारन जी. को एसपी मऊ से एसएसपी एटा बनाया गया।

डॉ. दुर्गेश कुमार को एसपी जालौन से कमांडेंट 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या नियुक्त किया गया।

राम नयन सिंह को एसपी बहराइच से कमांडेंट 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर भेजा गया।

सौरभ दीक्षित को एसपी फिरोजाबाद से एसपी शाहजहांपुर बनाया गया।

सोमेंद्र मीणा को एसपी महाराजगंज से एसपी रामपुर नियुक्त किया गया।

डॉ. दीक्षा शर्मा को एसपी हमीरपुर से डीसीपी, लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया।

निपुण अग्रवाल को डीसीपी लखनऊ से कमांडेंट 9वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद नियुक्त किया गया।

कमलेश बहादुर को कमांडेंट 49वीं वाहिनी पीएसी से एसपी मऊ बनाया गया।

विश्वजीत श्रीवास्तव को डीसीपी लखनऊ से एसपी बहराइच भेजा गया।

निखिल सिंह यादव को कमांडेंट 38वीं वाहिनी पीएसी से एसपी अमरोहा नियुक्त किया गया।

विनय कुमार सिंह को एसपी एटीएस लखनऊ से एसपी जालौन बनाया गया।

शशांक सिंह को डीसीपी लखनऊ से एसपी महोबा भेजा गया।

शक्ति मोहन अवस्थी को डीसीपी गौतमबुद्धनगर से एसपी महाराजगंज नियुक्त किया गया।

आकाश पटेल को एडिशनल डीसीपी वाराणसी से एसपी चंदौली बनाया गया।

सत्यनारायण प्रजापति को एसपी नगर मुजफ्फरनगर से एसपी कौशांबी भेजा गया।

मृगांक शेखर पाठक को एसपी नगर अलीगढ़ से एसपी हमीरपुर नियुक्त किया गया।

आदित्य बंसल को एसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर से एसपी नगर अलीगढ़ बनाया गया।

अमृत जैन को एसपी ग्रामीण अलीगढ़ से एसपी नगर मुजफ्फरनगर भेजा गया।

महादिक अक्षय संजय को एसीपी आगरा से एसपी ग्रामीण मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया।

क्या हैं इस बड़े फेरबदल के मायने ?

विशेषज्ञों के अनुसार, यह तबादला सिर्फ रूटीन प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि एक स्ट्रेटेजिक री-शफल है, जिसके जरिए सरकार कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना चाहती है। संवेदनशील जिलों में नए नेतृत्व के जरिए सुधार लाना चाहती है। और पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह और परिणाममुखी बनाना चाहती है

इस बड़े फेरबदल के बाद अब नजर इस बात पर होगी कि नए तैनात अधिकारी अपने-अपने जिलों और यूनिट्स में कितनी तेजी से प्रभावी बदलाव ला पाते हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस कदम को आने वाले समय में कानून-व्यवस्था की दिशा तय करने वाला बड़ा फैसला माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!