एंटी करप्शन मेरठ के DSP इरफान नासिर खान बने Addl. SP
ADG भानु भास्कर ने दी शुभकामनाएं
NEWS1UP
संवाददाता
मेरठ। ज़ोन से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक खबर सामने आई है। एंटी करप्शन विभाग, मेरठ में तैनात डिप्टी एसपी इरफान नासिर खान को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) बना दिया गया है। यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, ईमानदार छवि और विभाग में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए दी गई है।
इस अवसर पर मेरठ ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने इरफान नासिर खान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इरफान नासिर खान ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ किया है, जो अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है।
ADG भानु भास्कर ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में भी वे इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
पुलिस विभाग में इस पदोन्नति को लेकर खुशी का माहौल है और सहकर्मियों द्वारा भी उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है।
