[t4b-ticker]

SCC सफायर AOA चुनाव में ‘टीम सक्षम’ का 10/10 पर कब्जा !

0
FF

विरोधियों का सूपड़ा साफ, हर सीट पर बंपर जीत

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित SCC सफायर सोसायटी में रविवार को आयोजित AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) चुनाव में “टीम सक्षम” ने शानदार और ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई, जिसमें कुल 30 उम्मीदवारों ने भाग लिया।

मतगणना के बाद घोषित परिणामों में “टीम सक्षम” के सभी 10 प्रत्याशियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जिससे सोसायटी की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चुनाव में कुल 452 मत पड़े, जिनमें से 388 मतों का उपयोग किया गया, जबकि 64 मत शेष रह गए।

विजयी प्रत्याशियों की सूची

भगवान् सिंह – 441.11 वोट

संदीप तोमर – 420.03 वोट

रजेश कुमार राय – 417.94 वोट

मोहित गुप्ता – 403.30 वोट

उषा भट्ट – 399.20 वोट

रंजीत सिंह – 395.05 वोट

चंद्र मोहन कुमार – 374.65 वोट

नीना सहगल – 370.77 वोट

अनुज कौशिक – 364.14 वोट

धीरेंद्र कुमार – 364.02 वोट

जीत के बाद जश्न का माहौल

परिणाम घोषित होते ही पूरी सोसायटी में जश्न का माहौल देखने को मिला। निवासियों ने विजयी टीम का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की और विजेताओं को फूलों के हार पहनाकर बधाई दी। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और विजय का माहौल बना रहा।

जीत के पीछे मजबूत रणनीति और नेतृत्व

इस ऐतिहासिक जीत में सोसायटी के सक्रिय निवासी अशोक राठी और सर्वेश यादव का विशेष योगदान बताया जा रहा है। दोनों ने चुनावी रणनीति, समन्वय और टीम प्रबंधन में अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते “टीम सक्षम” को यह बड़ी सफलता मिली।

निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया बनी चर्चा का केंद्र

चुनाव अधिकारियों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई, जिसे सोसायटी निवासियों ने भी सराहा। यह चुनाव सोसायटी में लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!