October 20, 2026
[t4b-ticker]

गोवा में अजमेरा ट्रेंड्स की धमाकेदार एंट्री, CM प्रमोद सावंत ने किया भव्य शोरूम का उद्घाटन

0
PS

सानक्वेलिम में खुला अजमेरा ट्रेंड्स का पहला गोवा स्टोर, महिलाओं के लिए फैशन की बड़ी रेंज

रोजगार और कारोबार के नए अवसरों का दावा

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

गोवा। फैशन और टेक्सटाइल कारोबार के क्षेत्र में तेजी से विस्तार कर रही अजमेरा फैशन ने गोवा में भी अपने रिटेल कारोबार की शुरुआत कर दी है। सानक्वेलिम में बुधवार को अजमेरा ट्रेंड्स के भव्य शोरूम का उद्घाटन गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने किया। गोवा में यह अजमेरा ट्रेंड्स की पहली फ्रैंचाइज़ी है।

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अजमेरा ट्रेंड्स की टीम को बधाई देते हुए गोवा में कारोबार के विस्तार और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में अजमेरा फैशन के फाउंडर एवं CEO अजय अजमेरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय अजमेरा ने कहा कि गोवा में अजमेरा ट्रेंड्स की यह पहली शाखा है और कंपनी यहां के ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता और आधुनिक फैशन के परिधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले समय में अपने रिटेल नेटवर्क का विस्तार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

वहीं, फ्रैंचाइज़ी ओनर प्रिया शंभुराव राणे देसाई ने बताया कि शोरूम में महिलाओं के लिए साड़ी, कुर्ती, लहंगा, गाउन समेत फैशन परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि ग्राहकों को इन उत्पादों की विभिन्न वैरायटी वाजिब कीमतों पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

सूरत की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनी अजमेरा फैशन की रिटेल फ्रैंचाइज़ी चेन अजमेरा ट्रेंड्स देशभर में तेजी से अपने पैर पसार रही है। गोवा में पहला स्टोर खुलना कंपनी के इसी विस्तार अभियान की एक अहम कड़ी माना जा रहा है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने भी नए शोरूम को लेकर लोगों की दिलचस्पी को दिखाया।

गोवा में अजमेरा ट्रेंड्स की एंट्री ऐसे समय हुई है, जब राज्य में फैशन और रिटेल बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है। सानक्वेलिम का यह नया स्टोर कंपनी के लिए गोवा में बड़े रिटेल विस्तार का पहला कदम साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!