[t4b-ticker]

KDP ग्रैंड सवाना सोसाइटी में 8वीं मंजिल से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

0
KDP

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। राजनगर स्थित KDP ग्रैंड सवाना सोसाइटी में गुरुवार रात करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया। सोसाइटी के B-801 फ्लैट में रहने वाले 77 वर्षीय अशोक घई 8वीं मंजिल से नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, अशोक घई सेल्स टैक्स विभाग से सेवानिवृत्त थे और डिमेंशिया से पीड़ित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद सोसाइटी के निवासियों की मदद से परिजन उन्हें तत्काल संजय नगर स्थित यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचे।

सूचना मिलते ही मोरटा पुलिस चौकी प्रभारी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, सोसाइटी में ऊपरी मंजिल से किसी व्यक्ति के गिरने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सोसाइटी के AOA अध्यक्ष राहुल बालियान भी पीड़ित परिजनों के साथ अस्पताल में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!