नेफोमा उपाध्यक्ष अविनाश सिंह के भ्राता अजीत सिंह का निधन, नेफोमा परिवार ने जताया शोक
NEWS1UP
डेस्क
ग्रेटर नोएडा वेस्ट। नेफोमा उपाध्यक्ष अविनाश सिंह के भ्राता अजीत सिंह का बुधवार को गाजियाबाद स्थित संतोष मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नेफोमा परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
अजीत सिंह के निधन को परिजनों और शुभचिंतकों ने अत्यंत दुखद और हृदयविदारक क्षति बताया। उनके निधन पर नेफोमा परिवार ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी एकजुटता जताई।
नेफोमा अध्यक्ष अन्नू ख़ान और संगठन मंत्री कृष्णा नन्द ने अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा नेफोमा परिवार अविनाश सिंह और उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
नेफोमा पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
