[t4b-ticker]

सीएम योगी ने शुरू की ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना, विशेष बसों को दिखाई हरी झंडी

0
CM

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को अब यूपी रोडवेज बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा

NEWS1UP

भूमेश शर्मा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ कर दिया। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर प्रतिभागी महिलाओं को फल, मिठाई और साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

किसानों के लिए भी बड़ा कदम

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के 21 और बुंदेलखंड के 7 जिलों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए यूपी-एग्रीज परियोजना के तहत विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू किए गए।

विश्व बैंक वित्तपोषित इस परियोजना के जरिए कृषि क्षेत्र को डिजिटल तकनीक से जोड़ने, किसानों को आधुनिक तकनीक और बेहतर कृषि सेवाएं उपलब्ध कराने तथा एकीकृत डिजिटल मंच विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!