Umeshpalmurdrcase: पहली गोली मारने वाला बदमाश उस्मान हुआ मुठभेड़ में ढेर

Report News1up
प्रयागराज। प्रयागराज के कौंधियारा थाना इलाके में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम और उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी विजय उर्फ उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में उस्मान को गोली लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत की सूचना है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उमेश हत्याकांड में शामिल एक शातिर शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्याकांड के बाद से पुलिस को उस्मान की तलाश थी।
बकौल पुलिस, प्रयागराज के कौंधियारा थाना इलाके में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम और आरोपी विजय उर्फ उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में उस्मान को गोली लगी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि उस्मान चौधरी ने ही उमेश पाल और सिपाही को पहली गोली मारी थी। आरोपी विजय उर्फ उस्मान पर 50 हजार का इनामी था।
इससे पहले, उमेश पाल और दोनों सिपाहियों की हत्या में शामिल अरबाज को पिछले सोमवार को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया गया था। शूटरों ने जिस क्रेटा गाड़ी से उमेश पाल पर हमला किया था, वह गाड़ी अरबाज ही चला रहा था। चकिया क्षेत्र में हमले में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद होने के बाद इंजन और चेसिस नंबर से पुलिस आरोपी अरबाज तक पहुंच गई।
एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 24 फरवरी की शाम उमेश पाल की हत्या हथियार बन्द लोगो ने फायरिंग व बम फेंककर की थी। उस दौरान सुरक्षा में लगे दो जवान शहीद हुए। शहीद जवानों के परिजनों को शासन द्वारा अनुमन्य राशि मुहैया करा दी गई। इस मामले में जो अभियोग धूमनगंज में केस दर्ज हुआ उनमें 6 लोगों को नामजद व अन्य पर केस था।
इस कांड पर विशेष टीम गठित की गई थी। एसटीएफ की टीम लगाई गई थी। डीजीपी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। शासन को भी पूरी बात बताई जाती थी।
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि अरबाज जो क्रेटा गाड़ी चला रहा था, पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत हुई थी। सदाकत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पहले 25 हजार का इनाम रखा गया था, अब इनाम बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया है। इस हत्याकांड में शामिल कोई भी व्यक्ति कानून के हाथ से बच नही पायेगा। ऐसे व्यक्तियों बाकी मदद करने वालो पर भी कार्यवाई होगी।
बताया कि आज सुबह प्रयागराज पुलिस को सफलता मिली। शूट आउट में शामिल उस्मान एक साहसिक मुठभेड़ में घायल हुआ। हमारी प्रयागराज पुलिस भी शामिल थी। इस दौरान हमारा एक आरक्षी घायल हुआ है। घायल उस्मान को अस्पताल शिफ्ट किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। इस व्यक्ति का सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि उमेश पाल और हमारे जवानों को मारता हुआ दिखाई पड़ रहा है।
इस घटना में सम्मिलित लोगो को जिन लोगो ने अवैध रूप से घर बना रखे थे, उन पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाई की गई। इस जघन्य हत्याकांड में जो सम्मिलित रहा है, उसको कानून के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिए कटिबद्ध है। हमारी टीमें लगी हुई हैं। जल्द से जल्द सभी को गिरफ्तार करेंगे। वैसे हमारा एजेंसी का अन्य राज्यों से अच्छा समन्वय है। कहा कि वर्तमान में पूरे घटना क्रम में सदाकत की गिरफ्तारी हुई है। उसके अनुसार उस्मान ही नाम है। हम सभी के गिरफ्तारी के लिए तत्पर है।