October 13, 2026
[t4b-ticker]

ऑफिसर सिटी-2 AOA चुनाव में टीम अटल का कब्जा

0
C

सभी 10 प्रत्याशी जीते, विपक्षी टीम सत्यम का खाता नहीं खुला

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी-2 में बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित AOA चुनाव 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव में टीम अटल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 10 के सभी पदों पर कब्जा जमा लिया, जबकि विपक्षी टीम सत्यम का कोई भी प्रत्याशी टॉप-10 में जगह नहीं बना सका।

यह चुनाव सोसाइटी में काफी समय से चर्चा का विषय बना हुआ था और सभी निवासियों की निगाहें नतीजों पर टिकी थीं। चुनाव प्रक्रिया नामित चुनाव अधिकारी की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। चुनाव अधिकारी के अनुसार कुल 400 वोट में से 308 वोट डाले गए जबकि 92 मतदाताओं ने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया। 

विजयी प्रत्याशियों की सूची 

गौरव सोनी – 264.18%

अनिल कुमार – 262.05%

चारू त्यागी – 259.87%

विशाल सिरोही – 259.54%

सत्या देव सिंह – 258.20%

श्वेता  – 257.59%

सुशील कुमार त्यागी – 255.35%

विनोद कुमार – 250.54%

मुकेश कुमार जैन – 248.76%

अनिल कुमार वर्मा – 241.19%

जीत के बाद जश्न का माहौल

 

जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई, पूरी सोसाइटी में उत्साह और जश्न का माहौल बन गया। निवासियों ने विजयी प्रत्याशियों को पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया, मिठाइयाँ बांटी गईं और समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई।

इस चुनाव परिणाम ने यह साफ कर दिया है कि सोसाइटी के निवासियों ने विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए टीम अटल को पूर्ण समर्थन दिया है। ऑफिसर सिटी-2 के AOA चुनाव में टीम अटल की यह जीत आने वाले समय में सोसाइटी की राजनीति और विकास की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!