September 21, 2026
[t4b-ticker]

गुलमोहर एन्क्लेव का तीसरा गेट खुलवाने को डीएम से लगाई गुहार

0
G

NEWS1UP

एओए/आरडब्ल्यूए डेस्क

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में एक गेट बंद किए जाने को लेकर विवाद सामने आया है। सोसाइटी निवासी गौरव बंसल ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बंद किए गए गेट को दोबारा खुलवाने की मांग की है।

शिकायत में गौरव बंसल ने बताया कि बिल्डर द्वारा सोसाइटी में सुगम आवागमन और आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तीन गेट बनाए गए थे। आरोप है कि आरडब्ल्यूए ने इनमें से एक गेट को बंद कर दिया है, जिसके चलते बाकी दो गेटों पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया है और निवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भीषण गर्मी के चलते शहर की कई हाईराइज इमारतों में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी गेटों का खुला रहना बेहद जरूरी है।

गौरव बंसल ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर बंद गेट को तत्काल खुलवाने और निवासियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, इस मुद्दे को लेकर सोसाइटी के निवासियों में भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!