[t4b-ticker]

साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण: डॉ. प्रवीण शुक्ल कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्त

0
PP

तीन वर्षों तक निभाएंगे महत्वपूर्ण दायित्व, साहित्य जगत में खुशी की लहर

NEWS1UP

साहित्यिक डेस्क

नई दिल्ली। भारत सरकार के कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत सुप्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार डॉ. प्रवीण शुक्ल को हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व आगामी तीन वर्षों के लिए सौंपा गया है।

गौरतलब है कि कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण के अधीन कार्य करता है। डॉ. प्रवीण शुक्ल की नियुक्ति को हिन्दी भाषा, साहित्य और वाचिक परंपरा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. प्रवीण शुक्ल ने कहा,

“भारत सरकार द्वारा मिली यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का प्रयास करूंगा। यह सम्मान हिन्दी साहित्य और वाचिक परंपरा से जुड़े सभी रचनाकारों का भी सम्मान है।”

डॉ प्रवीण शुक्ल को बधाई देते वैश्विक हिंदी परिवार के मानक निदेश एवं गीतकार विनयशील चतुर्वेदी

इस अवसर पर गीतकार विनयशील चतुर्वेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल डॉ. प्रवीण शुक्ल का सम्मान नहीं, बल्कि पूरी हिन्दी वाचिक परंपरा और साहित्यिक जगत के लिए गर्व एवं आनंद का विषय है। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा के संवर्धन और प्रचार-प्रसार में डॉ. शुक्ल का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है।

साहित्य और संस्कृति से जुड़े लोगों ने भी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. प्रवीण शुक्ल को शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!