[t4b-ticker]

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 12 अगस्त तक गिरफ्तारी!

0
BHARAT

NEWS1UP

विशेष संवाददाता

पटना। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरा सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा और सख्त आदेश जारी किया है। अदालत ने मामले में नामजद तत्कालीन एसडीएम, एसडीपीओ, थानाध्यक्ष समेत सभी 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

अदालत ने आदेश दिया है कि 12 अगस्त 2026 तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाए। कोर्ट के इस आदेश के बाद मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को लेकर चल रही जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है।

भरत तिवारी की मौत के बाद से ही एनकाउंटर की परिस्थितियों और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठते रहे हैं। मामले को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जाती रही है। इससे पहले भी इस प्रकरण में पुलिस अधिकारियों की भूमिका को लेकर विवाद सामने आया था।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 12 अगस्त तक क्या सभी 11 आरोपी गिरफ्तार होकर अदालत के सामने पेश होंगे? सीजेएम कोर्ट के इस आदेश के बाद पूरे मामले पर बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर की नजरें टिक गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!