September 3, 2026
[t4b-ticker]

हल्दौनी कांड: 6 वर्षीय बच्ची के पीड़ित परिवार को सपा ने सौंपी 1 लाख की आर्थिक मदद

0
SP

बच्चियों की सुरक्षा पर सरकार जवाब दे: सुधीर भाटी

NEWS1UP

संवाददाता

ग्रेटर नोएडा। हल्दौनी गांव में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल दहला देने वाली घटना को लेकर समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का संदेश दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से घोषित 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने पीड़ित परिजनों को सौंप दी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई वारदात ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं और बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है।

नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की पीड़ा को समझते हुए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई है। वहीं, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिलाध्यक्ष कुंवर नादिर अली ने घटना को पूरे समाज को झकझोर देने वाली बताते हुए बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से गंभीर कदम उठाने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, राहुल अवाना, यूनुस प्रधान, कपिल ननका, बबलू चौहान, अनूप तिवारी समेत पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!