September 5, 2026
[t4b-ticker]

रुचिरा सफायर में गूंजा कान्हा का जयकारा, बच्चों की झांकियों ने मोहा मन

0
CS1

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे कलाकार बने आकर्षण का केंद्र

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। जयपुरिया सनराइज ग्रीन्स टाउनशिप स्थित रुचिरा सफायर सोसाइटी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच धूमधाम से मनाया गया। सोसाइटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जहां सभी का दिल जीत लिया, वहीं महिलाओं के भजन और कीर्तन से पूरा वातावरण कृष्ण भक्ति में डूब गया।

राधा-कृष्ण की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

जन्माष्टमी समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने आकर्षक झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। उनकी मासूम अदाओं, उत्साह और प्रस्तुतियों को देखकर सोसाइटी के लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए।

भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ परिसर

कार्यक्रम में सोसाइटी की महिलाओं ने सामूहिक भजन एवं कीर्तन प्रस्तुत किए। भक्ति गीतों और कृष्ण भजनों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

जन्माष्टमी समारोह के सफल आयोजन में नवोत्स्ना, प्रियंका, अंजलि, मंजू, सपना, नीलू, रूचि, रितु और आशी सहित अन्य आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी के सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!