September 10, 2026
[t4b-ticker]

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर चोर गिरफ्तार!

0
FF

NEWS1UP

संवाददाता

गाजियाबाद। अंकुर विहार थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी।

7 सितंबर की चोरी से जुड़े थे तार

पुलिस को 9 सितंबर को मुखबिर से सुंदर विहार, सहदुल्लाबाद क्षेत्र में हुई चोरी के आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। रामलीला मैदान-गढ़ी कटैया मार्ग पर चेकिंग के दौरान पैशन प्रो बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 4,700 रुपये, ज्वेलरी, दो .315 बोर के अवैध तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।

दोनों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकिब पुत्र यामीन निवासी मडौरा, सोनीपत और ध्यान सिंह पुत्र जुगराज निवासी मधूपुर, मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने 7 सितंबर की चोरी में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों ने गिरोह में दो अन्य साथियों के शामिल होने की जानकारी भी दी है, जो फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक आकिब पर नकबजनी और दिल्ली में लूट, जबकि ध्यान सिंह पर नकबजनी, दिल्ली में हत्या के प्रयास व एनडीपीएस एक्ट तथा मेरठ में पॉक्सो एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। घायल बदमाशों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!